गूगल के जरिए घर बैठे करिए बिजनेस,

 


नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन आपको घर बैठे बिजनेस करने का मौका दे रहा है। इससे आप घर बैठे 5 लाख रुपए तक कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की भी जरूरत नहीं होगी। गूगल अपनी एडसेंस सर्विस के जरिए यह मौका दे रहा है। यह गूगल की एडवर्टाइजमेंट सर्विस है। इसके माध्यम से दुनिया भर में ब्लॉगर्स और वेबसाइट्स मोटी कमाई कर रही हैं।

 

अगली स्लाइड में जानिए कैसे होगी कमाई

 

 

ऐसे बनेगा एकाउंट वेबसाइट या ब्लॉग बनाने के बाद आपको गूगल के एडसेंस पर अपना एकाउंट बनाना होगा। अपनी वेबसाइट पर एड दिखाने के लिए आपको कुछ कोड अपनी वेबसाइट पर पेस्ट करने होंगे। इसके बाद आपकी साइट पर जितनी बार भी क्लिक होगा गूगल उसके हिसाब से आपको पेमेंट करेगा। आपने अधिकतर वेबसाइट्स पर दाई ओर या ऊपर की ओर गूगल के एड देखें होंगे। इसे स्पॉन्सर्ड रिजल्ट कहते हैं इसके लिए कंपनियां एक निश्चित रकम गूगल को देती हैं। अगली स्लाइड में जानिए कैसे काम करता है एडसेंस...कैसे काम करता है गूगल एडसेंस गूगल एडसेंस पर सबसे ज्यादा पेमेंट करने वाली कंपनी की एड दिखाई जाती है जिसका रियल टाइम ऑक्शन चलता रहता है। आप अपनी साइट पर एड का फॉरमेट चुन सकते हैं। गूगल पर एडवरटाइजमेंट की कई वैरायटी मौजूद रहती है। अपनी साइट पर आप कहां एड दिखाना चाहते हैं उस जगह को चुने और वहां गूगल का एक कोड पेस्ट करें। इसके बाद आपकी साइट पर सबसे ज्यादा भुगतान करने वाली एड दिखने लगेंगी। बिलिंग के लिए आपको कुछ नहीं करना है। गूगल एक निश्चित समय में आपकी साइट पर दिखाए गए एड का भुगतान आपको कर देगा। अगली स्लाइड में जानिए कितनी होगी कमाई...कितनी हो सकती है कमाई गूगल एड के जरिए आप कितना कमा सकते हैं इसका गूगल खुलासा नहीं करता। हालांकि गूगल एड के जरिए कितना आपको मिला इसे आप अपने एकाउंट में लॉग इन करके देख सकते हैं। अगर आपके खाते में 10 क्लिक के बदले 10 डॉलर हैं तो इसका मतलब आपको औसतन एक क्लिक पर एक डॉलर की कमाई हुई। लेकिन एक एड से आपने कितना कमाया इसकी जानकारी गूगल नहीं देता। आप गूगल के जरिए अपनी कमाई का औसत ही निकाल सकते हैं। क्योंकि प्रत्येक एड का रेवेन्यू अलग-अलग होता है। एक अनुमान के मुताबिक 2 सेंट प्रति क्लिक से लेकर 15 डॉलर प्रति क्लिक तक वेबसाइट कमा रही हैं। अगली स्लाइड में जानिए कमाई बढ़ाने के टिप्सऐसे बढ़ेगी गूगल से कमाई आपकी साइट पर क्लिक के हिसाब से गूगल आपको भुगतान करेगा। जितने ज्यादा क्लिक आपकी साइट पर होंगे उतना ज्यादा आपका रेवेन्यू बढ़ेगा। क्लिक बढ़ाने के लिए आपको अपनी साइट या ब्लॉग का प्रमोशन करना होगा। आप अपनी साइट या ब्लॉग का प्रमोशन यू ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर पर कर सकते हैं इससे साइट पर ट्रैफिक बढ़ाने में मदद मिलेगी। अगली स्लाइड: 2015 में गूगल ने कितना वेबसाइट्स को रेवेन्यू दिया2015 में गूगल ने बांटी मोटी रकम गूगल की वेबसाइट के मुताबकि 2015 में गूगल ने अपने एडवरटाइजर्स को करीब 1000 करोड़ डॉलर (करीब 67,000 करोड़ रुपए) बांटे। गूगल पर एड स्पेस के लिए कंपनियां ऑनलाइन बोली लगाती है इसका मतलब जितना ज्यादा कॉम्पिटीशन उतनी ज्यादा एड प्राइस वेबसाइट को मिलता है।




Comments