SBI PO Recruitment 2020: भारतीय स्टेट बैंक में अनेक पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कुल 2 हजार प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com
पदों का विवरण -
पदों का नाम पदों की संख्या वेतन
परिवीक्षाधीन अधिकारी (पीओ) 2000 23700 - 42020 / -
शैक्षणिक योग्यता -
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है।
आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि- 14 नवंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 04 दिसंबर, 2020
शुल्क के भुगतान की तिथि - 04 दिसंबर, 2020
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 31 दिसंबर 2020 और 02,04,05 जनवरी 2021
मुख्य परीक्षा की तिथि - 29 जनवरी, 2021
Comments
Post a Comment